हालात

हमें तैयार करना होगा मौजूदा केंद्र सरकार का विकल्प, आदर्शो के जरिये बदलेगा देश: सीताराम येचुरी

सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि देश के विकास के लिए नेताओं की नहीं, बल्कि नए आदर्शो की जरूरत है। हमें मौजूदा केंद्र सरकार का विकल्प तैयार करना होगा, जो वैकल्पिक सिद्धांतों के आधार पर होगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि देश के विकास के लिए नए आदर्शों की जरूरत 

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि देश को नेताओं के बजाय प्रभावी आदर्शो की जरूरत है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के लिए इन सिद्धांतों के आधार पर एक वैकल्पिक ताकत पैदा करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सत्ताधारी दल के दमन से छुटकारा पाने के लिए देशभर में मजबूती के साथ जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “हमें देश के विकास के लिए नेताओं की नहीं बल्कि नए आदर्शो की जरूरत है। हमें मौजूदा केंद्र सरकार का विकल्प तैयार करना होगा, जो वैकल्पिक सिद्धांतों के आधार पर होगा, जिससे हम उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा सकें।”

उन्होंने कहा, “अगर हम देश के शासकों के खिलाफ जन आंदोलन को मजबूत नहीं करेंगे तो हम न तो खुद को जारी अत्याचार से मुक्त करा पाएंगे और न ही वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर जिंदगी दे पाएंगे।”

उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक और सामाजिक उत्पीड़न बढ़ रहे हैं। बेरोजगारी के मसले का समाधान करने के लिए मौजूदा सरकार को परिसंपत्तियों की लूट को रोकना होगा, कृषि सुधार और बुनियादी ढांचागत विकास पर जोर देना होगा।

येचुरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “मौजूदा दौर में देश में संसाधनों की कमी नहीं है लेकिन संसाधनों की लूट हो रही है। गरीबों को और गरीब बनाया जा रहा है जबकि अमीर ज्यादा समृद्ध हो रहे हैं। देशभर में आर्थिक और सामाजिक उत्पीड़न रोज बढ़ते जा रहे हैं।”

उन्होंने देश के साम्यवादी आंदोलन में बंगाल के योगदान को याद किया और कहा कि प्रदेश के वामपंथी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जन आंदोलन की जमीन तैयार करें और इसे आगे ले जाएं क्योंकि बंगाल की भागीदारी के बगैर साम्यवादी आंदोलन आगे नहीं बढ़ सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: रातभर FIR की मांग, तड़के कार्रवाई, उदयभानु चिब समेत युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता हिरासत में

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी के तिरंगा मार्च पर रोक से किया था इनकार, लेकिन एनडीएमसी ने कर दिया पार्क बंद करने का ऐलान

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी का राष्ट्रपति से आग्रह, गौतम की नियुक्ति पर सरकार से पुनर्विचार को कहें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: उत्तर कोरिया ने दागी रणनीतिक क्रूज मिसाइलें, न्यूक्लियर अटैक सबमरीन से परीक्षण की आशंका

  • ,
  • हाईकोर्ट का CJP के तिरंगा मार्च पर रोक से इनकार, पर NDMC ने बंद कर दिया सीपी का सेंट्रल पार्क, दिपके ने उठाए सवाल