
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बेहद भयावह हैं। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना ने इस बार कहर ढाया है। राज्य के कई शहरों में हालात बेहद गंभीर है। राजधानी लखनऊ में तो स्थिति डरावनी है, यहां तो शवों को जलाने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। अचानक श्मशान घाट पर बड़ी संख्या में शव पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से श्मशान घाट की जमीन कम पड़ रही है और दाह संस्कार में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आजतक की खबर के मुताबिक हालात इतने खराब हो चुके हैं कि श्मशान घाट पर दफनाएं गए बच्चों के शवों के ऊपर दूसरे शव रखकर जलाया जा रहा है। बता दें, हिंदू रीति रिवाज में नाबालिक बच्चों के शवों को जलाया नहीं जाता है।
Published: undefined
यूपी की राजधानी लखनऊ का क्या आलम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आलमबाग स्थित नहर शवदाह गृह पर जहां पर छोटे बच्चों दफनाया जाता है, वहां भी दाह संस्कार किया जा रहा है। दरअसल जहां बच्चो को दफनाया जाता है वहा पर एक चबूतरा बनाकर छोड़ दिया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमित लोगों के शवों को उसी चबूतरे पर रखकर दाह संस्कार किया जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है, लोगों का कहना है कि प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
Published: undefined
गौरतलब है कि इस बार लखनऊ में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। हर दिन इस वायरस सैंकड़ों लोगों की जान ले रहा है। जिसकी वजह से श्मशान घाट में जगह कम पड़ रही है। लखनऊ के दो श्मशान घाटों गुलाला श्मशान घाट और बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर हालात होली के बाद से ही बेहद खराब हैं। यहां हर दिन दर्जनों लाशें अंतिम संस्कार के लिए आ रही हैं। आपको बता दें कि भैसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम लखनऊ के सबसे बड़े श्मशान घाट में से एक है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच यहां लगातार अंतिम संस्कार के लिए शवों को लाया जा रहा है। हालात ये हैं कि यहां लकड़ियां कम पड़ने लगी हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर बैकुंठ धाम का ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक साथ कई चिताएं जल रही थीं। उसी के बाद ही अब इस श्मशान घाट के चारों ओर अस्थाई टीन लगवा दिए गए, ताकि बाहर से कुछ दिखाई ना दे। कमोवेश यही हाल गुलाला घाट का भी है। यहां भी रोजाना काफी बड़ी संख्या में शव अंतिम संस्कार के लिए आ रहे हैं। यहां की स्थिति तो इतनी खराब है कि श्मशान घाट भरने पर जब लोगों को अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिली तो गुलाला घाट के पार्क में ही शवों को जलाया जाने लगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined