
गुजरात की बीजेपी सरकार के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद सोमवार को भूपेंद्र पटेल ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। लेकिन इसी के साथ गुजरात बीजेपी में संकट के संकेत मिलने लगे हैं। दरअसल एक बार फिर सीएम बनते-बनते रह गए पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल आज सीएम नहीं बनाए जाने पर काफी भावुक नजर आए। हालांकि, उन्होंने बीजेपी की सेवा जारी रखने की भी बात कही है।
Published: 13 Sep 2021, 4:05 PM IST
भावुक पटेल ने सोमवार को कहा कि बीजेपी ने उनके लिए बहुत कुछ किया है और वह इस पद के लिए नए चयन से परेशान नहीं हैं। लेकिन दृश्य पूरी तरह से अलग कहानी बयां कर रहे थे। गुजरात के नए सीएम के लिए भूपेंद्र पटेल की घोषणा के समय मुख्यमंत्री पद के सबसे पहले दावेदारों में से एक नितिन पटेल काफी अचंभित थे।
Published: 13 Sep 2021, 4:05 PM IST
भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाने के पार्टी के फैसले के बाद अपने आवास पर सोमवार को एक बैठक के बाद नितिन पटेल ने कहा, "मैं परेशान नहीं हूं। मुझे पार्टी में कोई पद मिले या नहीं, मैं पार्टी में सेवा करना जारी रखूंगा। मैं 18 साल की उम्र से बीजेपी में काम कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।"
Published: 13 Sep 2021, 4:05 PM IST
इससे पहले सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नितिन पटेल से उनके आवास पर मुलाकात की। नितिन पटेल ने कहा, "मैंने भूपेंद्र पटेल को बधाई दी, जो एक पुराने पारिवारिक मित्र हैं। उन्होंने जब भी जरूरत पड़ी तो मेरा मार्गदर्शन भी मांगा है। हमें उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर खुशी होगी।" भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को विजय रूपाणी से भी उनके आवास पर मुलाकात की।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 13 Sep 2021, 4:05 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 13 Sep 2021, 4:05 PM IST