हालात

मेघालय: शिलांग में हिंसक झड़प के बाद लगा कर्फ्यू

शिलांग के थेम मावलोंग में एक समूह द्वारा बस कंडक्टर से बदतमीजी करने के बाद यह झड़प शुरू हुई थी, गुरुवार रात को स्थिति तब और हिंसक हो गई जब भीड़ ने थेम मावलोंग की ओर जाने का प्रयास किया। रोकने जाने पर उग्र भीड़ ने मौके पर तैनात पुलिस पर ही पथराव कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया शिलांग में हिंसक झड़प के बाद कई इलाकों में लगा कर्फ्यू

मेघालय की राजधानी शिलांग के कुछ हिस्सों में हिंसक झड़पों के बाद शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। यह हिंसक झड़प शहर के मोटफ्रान क्षेत्र में पुलिस और उग्र भीड़ के बीच में हुई। ईस्ट खासी हिल्स जिले के उपायुक्त पीटर एस डखर ने बताया, “गुरुवार रात को हुई हिंसक झड़प के बाद लुमडिनगिरी पुलिस थाने और कैंटोनमेंट बीट हाउस के क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार सुबह 4 बजे से कर्फ्यू लगाया गया है।”

थेम एव मॉवलोंग (हरिजनों की गली) में रह रहे लोगों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर एक बस कंडक्टर से बदतमीजी करने के बाद यह झड़प शुरू हुई थी, लेकिन रात के समय स्थिति तब हिंसक हो गई जब भीड़ ने थेम मावलोंग की ओर जाने का प्रयास किया और वहां तैनात पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। झड़प के दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन भीड़ को इलाके से बाहर खदेड़ नहीं सकी। झड़प में एक पत्रकार और 4 नागरिक घायल हुए हैं।

ईस्ट खासी हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख डेविस मराक ने कहा, “4 जगहों मोटफ्रान, उमसोहसन, रयान्जाह और नोंगम्यान्सोंग पर शरारती तत्वों द्वारा 4 वाहनों को आग लगाने के बाद पूरे शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।”

इस मामले में अब तक तीन पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पेट्रोल बम और अन्य धारदार हथियार बरामद किए हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए