हालात

सावधान! केरल, कर्नाटक, गोवा में तांडव मचाने के बाद गुजरात की ओर बढ़ा तबाही का ‘तौकते’, जानें कब समुद्री तट से टकराएगा

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान तौकते 17 मई की शाम या 18 मई को गुजरात के समुद्री तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यब तूफान 24 घंटे में और भी खतरनाक हो सकता है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

कर्नाटक, केरल और गोवा में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान तौकते गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। तूफान से प्रभावित इलाकों में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा सैकड़ों पेड़ गिरे हैं। इसके साथ ही घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गुजरात में चक्रवाती तूफान की आहट के साथ ही गुजरात के तटीय इलाके में आज और कल भारी बारिश की आशंका जताई गई है। आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 50 टीमें तैनात की गई हैं। कच्छ में तूफान से तबाही की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं, तटीय इलाकों से मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान तौकते 17 मई की शाम या 18 मई को गुजरात के समुद्री तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यब तूफान 24 घंटे में और भी खतरनाक हो सकता है। चक्रवात तौकते 18 मई की सुबह तक पोरबंदर और महुवा के बीच से गुजरात तट को पार कर सकता है।

चक्रवात तौकते का मुंबई में असर देखा जा रहा है। मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच मुंबई में 5 जगह अस्थायी शेल्टर होम बनाए गए हैं। पश्चिमी मुंबई में एनडीआरएफ की 3 टीमें और बाढ़ से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की 6 टीमों को तैनात किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

  • ,
  • जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से बढ़ी मुश्किलें, देहरादून के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच सतर्क रहने की सलाह