हालात

चक्रवाती तूफान 'अकवान' से बिहार में भी बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'अकवान' बिहार के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके चलते 20 से 22 नवंबर के बीच राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश हो सकती है।

चक्रवाती तूफान 'अकवान' से बिहार में भी बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान 'अकवान' से बिहार में भी बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट फोटोः IANS

बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को 20 से 22 नवंबर के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने 21 नवंबर को भागलपुर और कटिहार जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित गंभीर चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों के दौरान करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा। बुधवार सुबह 5:30 बजे तूफान आंध्र प्रदेश के नरसापुर से लगभग 440 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व और ओडिशा के गोपालपुर से करीब 530 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था।

मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसमी सिस्टम सक्रिय पूर्वी हवाओं के साथ बिहार के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके चलते 20 से 22 नवंबर के बीच राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 21 नवंबर को पूर्वी बिहार में गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, भागलपुर और कटिहार में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः Cyclone Akwan: सावधान! तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान 'अकवान', बंगाल के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आंधी और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। कटी हुई फसल और कटाई के लिए तैयार उपज को सुरक्षित एवं सूखे स्थानों पर रखने को कहा गया है। खुले खेतों में रखी कृषि उपज को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढकने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ेंः मौसम अपडेट: दक्षिण में चक्रवात 'अकवान' का खतरा, उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का अलर्ट

इसके अलावा किसानों को सब्जियों और अन्य फसलों में अनावश्यक सिंचाई से बचने तथा खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और भारी बारिश से पेड़-पौधों, खड़ी फसलों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है। निचले इलाकों में जलभराव होने के साथ कुछ सड़कों पर पानी जमा होने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मौसम संबंधी ताजा एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः निशांत को सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर विवाद, नाराज जेडीयू ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: चार दिन में यूक्रेन का तीसरा हमला, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में केर्च पुल पर रेल यातायात ठप

  • ,
  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’