हालात

चक्रवाती तूफान 'मिधिली' आज रात बांग्लादेश तट को करेगा पार, तमिलनाडु और केरल में हो सकती है भारी बारिश

आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही कहा कि इस दौरान दक्षिण असम और पूर्वी मेघालय में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

चक्रवाती तूफान 'मिधिली' आज रात बांग्लादेश तट को करेगा पार, तमिलनाडु और केरल में हो सकती है भारी बारिश
चक्रवाती तूफान 'मिधिली' आज रात बांग्लादेश तट को करेगा पार, तमिलनाडु और केरल में हो सकती है भारी बारिश फोटोः IANS

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि चक्रवाती तूफान 'मिधिली' के शुक्रवार रात को बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है। अभी यह उत्तर-पश्चिम और उससे सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि इसके कारण 19 और 20 नवंबर को तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने शुक्रवार को अपने बुलेटिन में कहा कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गुरुवार का गहरा दबाव शुक्रवार सुबह 5.30 बजे तक उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान "मिधिली" में बदल गया। मौसम विभाग ने कहा कि यह पिछले छह घंटों के दौरान 26 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया और शुक्रवार सुबह 8.30 बजे उत्तर-पश्चिम और इससे सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित था।

आईएमडी ने कहा कि इसके उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और शुक्रवार रात के दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे से लेकर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ खेपुपारा के करीब बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है। आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार शाम तक पश्चिम बंगाल (उत्तर 24 परगना) के तटीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, "ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, शुक्रवार और शनिवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।" आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण असम और पूर्वी मेघालय में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का एक्शन, ध्रुव राठी, दीपके, रांका और सौरभ समेत सैकड़ों लोग हिरासत में

  • ,
  • दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, CJP प्रदर्शन को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी, फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत: राहुल गांधी

  • ,
  • अभिजीत दिपके, रांका और सौरभ को हिरासत में लिया गया, लैंड होते ही फ्लाइट के अंदर घुसी दिल्ली पुलिस

  • ,
  • ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया, संजय सिंह बोले- मोदी जी, युवाओं के गुस्से से मत खेलिए