हालात

दलित आंदोलन के दबाव की वजह से एससी-एसटी संशोधन विधेयक लाने के लिए मजबूर हुआ केंद्र: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एससी-एसटी विधेयक में संशोधन का स्वागत किया है। साथ ही, उन्होंने राज्यसभा से इस संशोधन के पास होने की उम्मीद जताई।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  मायावती ने मुसलमानों और गरीब सवर्णों के लिए मांगा आरक्षण

मानसून सत्र के दौरान एससी-एसटी बिल पास होने पर मायावती ने पूरा श्रेय ‘भारत बंद’ के दलित समर्थकों को दिया है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने साफ तौर पर कहा कि सरकार ने मजबूर होकर ऐसा किया है।

मायावती ने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति विधेयक पास होने पर खुशी जाहिर की है लेकिन उन्होंने कहा कि ‘भारत बंद’ के दलित समर्थकों को इसका श्रेय देना चाहती हूं। इन लोगों ने ‘भारत बंद’ कर केंद्र की बीजेपी सरकार को मजबूर कर दिया और आखिरकार विधेयक पास किया गया।

मायावती ने आगे कहा, “यदि केंद्र सरकार उच्च जाति के गरीब लोगों को संविधान में संशोधन के जरिए आरक्षण देने के लिए कोई कदम उठाती है तो बीएसपी इसका सबसे पहले समर्थन करेगी।” साथ ही मायावती ने कहा कि मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों में काफी गरीबी है। ऐसे में अगर केंद्र सरकार उच्च जाति के लिए कोई कदम उठाती है तो मुस्लिमों और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संशोधन विधेयक, 2018, जिसे लोकसभा में पारित किया गया है, उसे राज्यसभा में पारित किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार