हालात

भारतीयों का डाटा भेजा जा रहा था चीन, 2 चीनी नागरिकों और एक कंपनी पर FIR दर्ज

एसटीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने थाना सेक्टर-63 में चीनी नागरिक लीय रूई, लीय युआन और रोशून इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी, विदेशी विषयक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

भारतीयों का डाटा भेजा जा रहा था चीन
भारतीयों का डाटा भेजा जा रहा था चीन फोटोः IANS

मोबाइल डाटा स्क्रैप को फर्जी तरीके से चीन को निर्यात कर राजस्व का चूना लगाने के आरोप में एसटीएफ ने दो चीनी नागरिकों और एक भारतीय कंपनी के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पूर्व में एसटीएफ ने थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला था कि आरोपियों के तार सेक्टर-63 की एक कंपनी से जुड़े हुए हैं।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने थाना सेक्टर-63 में चीनी नागरिक लीय रूई, लीय युआन और रोशून इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी, विदेशी विषयक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में एसटीएफ ने थाना बीटा-2 क्षेत्र में पूरे गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए करीब डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

प्रारंभिक जांच में पता चला था कि मोबाइल डाटा स्क्रैप को फर्जी कंपनियों के जरिए चीन निर्यात कर सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व का चूना लगाया जा रहा था। इस मामले की जांच पड़ताल के दौरान एसटीएफ को थाना सेक्टर-63 के डी ब्लॉक की एक कंपनी के बारे में भी जानकारी मिली।

इस कंपनी द्वारा फर्जी तरीके से मोबाइल डाटा स्क्रैप को चीन भेजा जाता था। एसटीएफ ने जांच की तो पता चला कि कंपनी के जरिए चीन में बहुत बड़ी संख्या में अब तक इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप भेजा जा चुका है और उसके साथ कई ऐसी चिप भी भेजी गई है, जिनमें आम नागरिकों का डाटा भरा हुआ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत