हालात

दिल्ली: पहाड़गंज के होटल से छुड़ाई गईं 39 लड़कियां, महिला आयोग ने चलाया ऑपरेशन  

दिल्ली महिला आयोग और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पहाड़गंज के एक होटल से 39 नेपाली लड़कियों को मुक्त कराया है। ये सभी लड़कियां नेपाल से लाई गईं हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्लू) ने कहा कि आयोग ने मानव तस्करी पीड़ित 39 नोपाली लड़कियों को बचाया है। आयोग ने कहा कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद मंगलवार रात को दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल से इन लड़कियों को बचा गया।

डीसीडब्लू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, “यह छापेमारी पूरी रात चली और इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सहायता मुहैया कराई थी। पूरे होटल में तस्करी कर लाई गई नेपाली लड़कियां मौजूद थी, जिन्हें खाड़ी देशों में भेजा जाना था।” इसी तरह की समान घटना में पहले आयोग ने 18 महिलाओं को बचाया था जिसमें से दो बंगाल और बाकी की लड़कियां नेपाल की रहने वाली थी।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, “एक सप्ताह के भीतर तीन बचाव अभियानों में 73 नेपाली लड़कियों को मुनीरका, मैदान गड़ी और पहाड़गंज से बचाया गया है।”

उन्होंने कहा, “नेपाल की गरीब महिलाओं और लड़कियों का शोषण किया जा रहा है। सच में दिल्ली धीरे-धीरे विश्व की तस्करी की राजधानी बनती जा रही है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले