हालात

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी, पिछले 24 घंटों में 36 हजार 571 नए मामले आए सामने, 540 लोगों की मौत

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का खतरा अभी बरकार है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36 हजार 571 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 540 लोगों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में 36,571 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए। वहीं 540 लोगों की मौत हो गई। रिकवरी रेट बढ़कर 97.54 % हो गई है। देश में वर्तमान में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 3,63,605 है जो पिछले 150 दिनों में सबसे कम है।

दूसरी ओर देश में अब तक दी गई कोरोना टीके की कुल खुराकों की संख्या 57.16 करोड़ को पार कर गई है, जिसमें बृहस्पतिवार को दी गई 48 लाख से ज्यादा खुराक शामिल हैं। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 साल के कुल 21,13,11,218 व्यक्तियों को उनकी पहली खुराक दी जा चुकी है और कुल 1,79,43,325 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। देशभर में अब तक कुल 57,16,71,264 खुराकें दी गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राजस्थान: जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA की कार्रवाई, 260 घर-दुकानों पर चलेगा अभियान, HC के आदेश के बाद एक्शन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: पंजाब CMO भ्रष्टाचार केस में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पंजाब पुलिस से जांच लेकर CBI को सौंपी

  • ,
  • 'जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणियों से ज्ञानेश कुमार बेनकाब', जयराम बोले- उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

  • ,
  • त्योहारों के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को बिना वजह न हटाएं, NHRC ने राज्यों को दिए निर्देश, कहा- वैकल्पिक जगह देकर ही हटाएं

  • ,
  • RBI एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों में सकती है बढ़ोतरी, जानें एक्सपर्ट्स की क्या है राय