हालात

दिल्ली में जानलेवा जहरीली गैस! नरेला में सीवर की सफाई करते समय दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, 1 की हालत गंभीर

काम की देखरेख कर रहा अनिल कुमार दोनों को बचाने के लिए सीवर के अंदर गया, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आने से वहीं बेहोश हो कर गिर गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के नरेला में शुक्रवार को सीवर की सफाई करने के दौरान जहरीली गैस में सांस लेने से दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पॉकेट-6 में स्थित मनसा देवी अपार्टमेंट के पास शुक्रवार दोपहर बाद 12:15 से 12:30 बजे के बीच यह हादसा हुआ था।

बयान में कहा गया कि पुलिस ने बताया है कि विजय मोची (36) और नंदू (44) सीवर के अंदर काम कर रहे थे, तभी दम घुटने के कारण वे बेहोश हो गए।

बयान में कहा गया है कि काम की देखरेख कर रहा अनिल कुमार (37) दोनों को बचाने के लिए सीवर के अंदर गया, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आने से वहीं बेहोश हो कर गिर गया।

बयना में कहा गया कि तीनों को सत्यवादी राजा हरीश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय और नंदू को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि अनिल का इलाज जारी है और वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने बताया कि ये मजदूर एक निजी कंपनी में काम करते थे, उन्हें सीवर साफ करने का काम सौंपा गया था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?