हालात

दिल्ली: कोचिंग सेंटर की निर्माणाधीन छत गिरने से कोहराम, 4 छात्रों समेत 5 लोगों की मौत, 13 अस्पताल में भर्ती

दिल्ली दमकल सेवा मुख्यालय ने ने बताया कि हादसा शाम करीब पांच बजे का है। सूचना मिली थी कि भजनपुरा इलाके में एक निमार्णाधीन इमारत गिर गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल सेवा की पहले सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक कोचिंग सेंटर की निर्माणाधीन छत गिरने से कोहराम मच गया है। हादसे में कोचिंग में पढ़ने चार छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 13 छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम एनडीआरएफ और दमकल कर्मियों के साथ के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

दिल्ली दमकल सेवा मुख्यालय ने ने बताया, “हादसा शाम करीब पांच बजे का है। सूचना मिली थी कि भजनपुरा इलाके में एक निमार्णाधीन इमारत गिर गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल सेवा की पहले सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। बाद में दिल्ली दमकल सेवा की दो और गाड़ियां मदद के लिए मौके पर बुलाई गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया”

भजनपुरा थाना पुलिस के एक अधिकारी ने ने बताया, "तीन मंजिला इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। उसी वक्त दूसरी और तीसरी मंजिल भरभरा कर ढह गई। उस वक्त काम कर रहे मजदूर भी इमारत के अंदर मौजूद थे। करीब 15 लोगों के दबे होने की शुरूआत में खबर आई थी।"

पुलिस के मुताबिक 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह सभी घायल हैं। इन्हें आसपास के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। मौके पर मौजूद भजनपुरा थाना पुलिस भी घटना की जांच में जुटी है। जांच में यह बात सामने आई है कि कि जो इमारत ढही है, उसके कुछ हिस्से में कोचिंग सेंटर भी चल रहा था। हालांकि इस बारे में अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं