हालात

दिल्ली: AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत, खत्म हुआ निलंबन

सांसद संजय सिंह को पिछले साल मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा से 'अमर्यादित व्यवहार' की वजह से निलंबित कर दिया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह का राज्यसभा का निलंबन खत्म हो गया है। इसके लिए संजय सिंह नेता ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का आभार जताया है।

सांसद संजय सिंह को पिछले साल मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा से 'अमर्यादित व्यवहार' की वजह से निलंबित कर दिया गया था। संजय सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, "लगभग एक साल के बाद संसद में जाने की अनुमति प्राप्त हुई। निलंबन ख़त्म हुआ। माननीय सभापति उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़, प्रिविलेज कमेटी के सभापति व सभी माननीय सदस्यों का अत्यंत धन्यवाद व आभार।"

सीबीआई ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। इस पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि वह सीएम की गिरफ्तारी पर इंडिया गठबंधन के नेताओं से बात करेंगे। उनसे इस मुद्दे को संसद में उठाने का अपील करेंगे।

संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया था, "हौसला आंधी है और आंधी नहीं रुकती है। ज़ुल्म के सामने सच्चाई नहीं झुकती है। जिसका शेर का कलेजा। उसका दुश्मन क्या कर लेगा। "सब याद रखा जाएगा...जब हिसाब होगा तो दुनिया याद रखेगी।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा