हालात

दिल्ली में अपराधी बेलगाम, बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता की पत्नी से दिनदहाड़े लूट, कार से सामान लेकर बदमाश फरार

दिल्ली में बीजेपी विधायक की पत्नी से दिनदहाड़े लूट की वारदात से हर कोई हैरान है। वहीं विजेंद्र गुप्ता की पत्नी ने पुलिस में मामले की शाकायत दर्ज करा दी है। पुलिस केस दर्ज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजधानी दिल्ली में बदमाश कितने बेखौफ हो गए हैं इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि शहर में विधायक और उनकी पत्नियां तक सुरक्षित नहीं हैं। लुटियंस दिल्ली में भी अपराधी वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली में मंडी हाउस के पास बीजेपी विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की पत्नी शोभा विजेंद्र के साथ दिन दहाड़े लूट हुई है।

बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता की पत्नी शोभा विजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह 10 बजे जैसे मंडी हाउस के पास पहुंचीं स्कूटर पर सवार कुछ लोग उनकी कार के पास आए और कहा कि कार से तेल जैसा कुछ पदार्थ निकल रहा है। विजेंद्र गुप्ता की पत्नी ने बताया कि जैसे ही वो ड्राइवर के साथ कार से बाहर निकलीं स्कूटर पर सवार बदमाश उनकी कार में रखा समान लेकर फरार हो गए।

दिल्ली में बीजेपी विधायक की पत्नी से दिनदहाड़े लूट की वारदात से हर कोई हैरान है। वहीं विजेंद्र गुप्ता की पत्नी ने पुलिस में मामले की शाकायत दर्ज करा दी है। पुलिस केस दर्ज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह उन लोगों का काम है जो लोगों का ध्यान भटकाने के बाद उनका सामान लूट लेते हैं।

बीजेपी विधायक की पत्नी से लूटपाट की घटना ऐसे समय में हुई है जब आम आदमी पार्टी दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। राज्यसभा में भी आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे को उठाया। वहीं दिल्ली सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी शहर में लगवा रही है, लेकिन फिलहाल इसका असर होता दिखाई नहीं दे रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा