हालात

दिल्ली: जनकपुरी, द्वारका, रोहिणी में चला नगर निगम का बुलडोजर, कार्रवाई के विरोध में सड़क पर लोग, की नारेबाजी

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में SDMC अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची जहां लोगों ने इसके ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन किया। इसके अलावा दिल्ली के जनकपुरी और द्वारका इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के जनकपुरी और द्वारका इलाके में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की। रिपोर्ट के अनुसार, द्वारका सेक्टर 3 में आकाश अस्पताल के पीछे एक सड़क पर जेसीबी बुलडोजर से अवैध दुकानों को तोड़ा गया।

वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों ने नाले के ऊपर लड़की आदि का प्रयोग कर दुकानें लगाई हुई थी। उन्हें भी हटाया गया हैं।द्वारका के अलावा, जनकपुरी में भी नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जहां एक दुकान के बाहर लगभग 20 फीट लंबे अवैध शेड को ध्वस्त किया गया। दिल्ली के रोहिणी में केएन काटजू मार्ग के आसपास के इलाकों में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है।

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में SDMC अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची जहां लोगों ने इसके ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन किया। AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि यहां ये (SDMC) लोगों के मकान तोड़ रहे हैं। एक मकान से इन्होंने 40 लाख रुपए तक लिए हैं। अतिक्रमण हटाने पर हम इनके साथ थे लेकिन ये लोगों के घर तोड़ रहे हैं। यहां अवैध कॉलोनियों को नियमत किया गया है। यहां रोड़, नालियां, बिजली की लाइन, खंबे मैंने बनवाए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा