हालात

दिल्ली हिंसा: मरने वालों की संख्या 20 हुई, प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कड़ी, CCS की बैठक आज, NSA डोभाल होंगे शामिल

दिल्ली में मौजूदा हालात पर गृह मंत्री 24 घंटे के भीतर तीन बैठकें कर चुके हैं। आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी शामिल होंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में अब तक दिल्ली पुलिस के हेड कांसटेबल रतन लाल समेत 20 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 लोगों की मौत की पुष्टि गुरु तेग बहादुर अस्पताल ने की है। वहीं, इस झड़प में दर्जनों लोग घयाल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। उधर, उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव जारी है। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में उत्तर पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

वहीं, आज सभी मेट्रो स्टेशन खुले हैं। तनाव को देखते हुए जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर समेत कई मेट्रो स्टेशन तीन दिन तक बंद रखे गए थे। लेकिन आज सभी स्टेशनों को पूरी तरह से खोल दिया गया है।

दिल्ली में मौजूदा हालात पर गृह मंत्री 24 घंटे के भीतर तीन बैठके कर चुके हैं। आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी शामिल होंगे।

खबरों के मुताबिक, एनएसए अजीत डोभाल को दिल्ली हिंसा को नियंत्रण में लाने का प्रभार दिया गया है। वह स्थिति के बारे में पीएम और मंत्रिमंडल को आज जानकारी देंगे। एनएसए ने कल रात जाफराबाद, सीलमपुर और उत्तर पूर्वी दिल्ली के अन्य हिस्सों का दौरा किया जहां उन्होंने विभिन्न समुदायों के नेताओं के साथ बातचीत की।

खबरों में कहा गया है कि एनएसए ने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में अराजकता नहीं रहने दी जाएगी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Feb 2020, 10:28 AM IST

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'