हालात

दिल्ली: जेएनयू छात्र उमर खालिद पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर आई सामने, सीसीटीवी फुटेज में दिखा भागता

दिल्ली के अतिसुरक्षित माने जाने वाले संसद के भवन के पास स्थित रफी मार्ग पर दोपहर को कंस्टीट्यूशन क्लब के बाहर जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था। हालांकि इस हमले में उमर खालिद बाल-बाल बच गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया जेएनयू छात्र उमर खालिद पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर

दिल्ली में कंस्टीट्यूशन क्लब के बाहर जेएनयू छात्र उमर खालिद पर फायरिंग करने वाले संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भागते हुए संदिग्ध की तस्वीर विट्ठलभाई पटेल रोड पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि सोमवार दोपहर को दिल्ली के अतिसुरक्षित माने जाने वाले संसद के भवन के पास स्थित रफी मार्ग पर कंस्टीट्यूशन क्लब के बाहर जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था। हालांकि इस हमले में उमर खालिद बाल-बाल बच गए थे। उमर खालिद ने बताया था, “दोपहर ढाई बजे हेट क्राइम के खिलाफ यूनाइटेड अगेंस्ट हेट का ‘खौफ से आजादी’ नाम से एक कार्यक्रम था, जिससे मैं भू जुड़ा हूं। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कुछ दोस्तों के साथ मैं बाहर कुछ खाने पीने के लिए गया था। जब हम वहां से चाय पीकर वापस आ रहे थे, तभी एक शख्स ने पीछे से आकर मुझे पकड़कर गिरा दिया और मुझ पर पिस्तौल तान दिया। मैंने उसका हाथ पकड़ लिया और पूरी ताकत से उसे अपने से दूर हटाने की कोशिश करने लगा। मेरे दोस्तों ने भी उसे धक्का दिया, जिससे घबराकर वह शख्स वहां से भागने लगा। थोड़ी दूर भागने के बाद उसने सड़क पार कर हवा में एक गोली चलाई और मौके से फरार हो गया।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Aug 2018, 9:36 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन और चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी

  • ,
  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो