हालात

दिल्ली: मौजपुर में एक बार फिर CAA समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पथराव में कई लोग घायल

सीएए के खिलाफ दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के बीच मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक बार फिर से झड़प की खबर है। खबरों के मुताबिक, सीएए के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों दोनों की तरफ से पत्थरबाजी हो रही हैं। इस पथराव में कई लोग घायल हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के मौजपुर में एक बार फिर सीएए समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही है। प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे पर पथराव किए हैं। खबरों के मुताबिक, इस हंगामे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली मेट्रो ने बवाल को देखते हुए जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार सुबह से बंद रखा है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रूकेंगी।’’

गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रविवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद जाफराबाद में सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच रविवार शाम को झड़प शुरू हो गई थी। हंगामे को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। महिला प्रदर्शनकारियों को देखते हुए महिला जवानों को भी तैनात किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'