हालात

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल में फिर टकराव, भरी सभा में केजरीवाल ने फाड़ी एलजी की रिपोर्ट

सीएम अरविंद केजरीलाव ने कहा कि एलजी द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर दिल्ली में कोई सीसीटीवी लगाता है तो उसके लिए पुलिस से लाइसेंस लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी लगाने के लिए लाइसेंस का मतलब है कि पैसा चढ़ाओ और लाइसेंस ले जाओ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया सीएम अरविंद केजरीवाल ने फाड़ी एलजी की रिपोर्ट

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों को लेकर टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं। इसका एक उदाहरण रविवार को दिल्ली में देखने को मिला जब भरी सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीसीटीवी कैमरों से जुड़ी उपराज्यपाल द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट के दो टुकड़े कर दिए।

सीएम केजरीवाल सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर आरडब्लूयए और मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी का जिक्र करते हुए कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर दिल्ली में कोई सीसीटीवी लगाता है तो उसके लिए दिल्ली पुलिस से लाइसेंस लेनी होगी। कमेटी के इस नियम का विरोध करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि सीसीटीवी लगाने के लिए लाइसेंस का मतलब है कि पैसा चढ़ाओ और लाइसेंस ले जाओ।

केजरीवाल ने कहा कि जनतंत्र में जनता जनार्दन होती है। ऐसे में शहर में सीसीटीवी कहां लगने हैं, यह पुलिस नहीं बल्कि महिलाएं और मार्केट एसोसिएशन तय करेंगे। मंच से केजरीवाल ने लोगों से भी पूछा कि क्या सीसीटीवी के लिए लाइसेंस होना चाहिए। लोगों ने ना में जवाब दिया। इसके बाद सीएम केजरीवाल ने लोगों से पूछा कि इस रिपोर्ट के साथ क्या सलूक किया जाए। यह बात कहते हुए केजरीवाल ने रिपोर्ट फाड़ दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Jul 2018, 9:27 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'