हालात

दिल्ली: कांग्रेस ने 'मौका मौका, हर बार धोखा' नाम से जारी किया श्वेत पत्र, BJP-AAP सरकार को कई बड़े मुद्दों पर घेरा

कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस बात करते हुए कहा कि हमने AAP और BJP सरकार के काले कारनामों पर श्वेत पत्र जारी किया है। इस श्वेत पत्र के मुख्य पेज पर हमने लिखा है: 'मौका-मौका, हर बार धोखा'।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, पार्टी नेता अजय माकन और अन्य नेताओं ने दिल्ली में BJP और AAP सरकार के खिलाफ 'मौका मौका, हर बार धोखा' पुस्तिका जारी की। इस मौके पर प्रेस से बात करते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में पिछले 11 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है और केंद्र में 2014 से BJP की सरकार है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने बहुत उम्मीद के साथ इन दोनों सरकारों को चुना था, लेकिन उन्हें इन वर्षों में झूठे वादों के साथ सिर्फ धोखा मिला। देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में 15 साल कांग्रेस की सरकार रही। उस समय दिल्ली ने नए आयाम गढ़े। चाहे विकास हो या सोशल सेक्टर। हमारी सरकार ने गरीब, महिला, युवा समेत हर वर्ग के लिए काम किए। उन वर्षों में दिल्ली को एक वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए एक मजबूत नींव रखी गई।

Published: undefined

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 11 साल पहले एक सौदागर आया और उसने सपना दिखाया कि हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, दिल्ली को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। दिल्ली की जनता उनके झांसे में आकर उनको एक बहुत बड़ा बहुमत दिया। उम्मीद थी की प्री बिजली और पानी मिलेगा। सड़कें बेहतर होंगी। उन्होंने सपना दिखाया था कि हम दिल्ली को पेरिस और लंडन बना देंगे। यहां की यमुना को थेम्स नदी के जैसा बना देंगे और दिल्ली का प्रदूषण कम करेंगे। लेकिन आज हम सभी के सामने है कि दिल्ली कूड़ों का ढेर हो गई है। दिल्ली गड्ढों का शहर हो गया है। लोगों को गंदे पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है और लगातार बिजली का बिल महंगा होता जा रहा है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस बात करते हुए कहा कि हमने AAP और BJP सरकार के काले कारनामों पर श्वेत पत्र जारी किया है। इस श्वेत पत्र के मुख्य पेज पर हमने लिखा है: 'मौका-मौका, हर बार धोखा'। अजय माकन ने कहा कि कोरोना काल के समय लोगों को अपने परिजनों के शव के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन, ICU की कमी थी। उस समय दिल्ली सरकार अस्पताल बनाने के बजाए शीशमहल बनाने में पैसे खर्च कर रही थी, वहीं BJP सरकार सेंट्रल विस्टा बना रही थी। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के अंदर बुजुर्गों को पेंशन पाने में दिक्कत आती है। हैरानी की बात यह भी है कि 10 वर्षों के अंदर बुजुर्गों के पेंशन का 1,780 करोड़ रुपए लैप्स हो गया, जिसे दिल्ली सरकार केंद्र से झगड़े के कारण खर्च ही नहीं कर पाई।

अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के अंदर नए राशन कार्ड बनने बंद हो गए हैं। जो पुराने हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। यह दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कहती है कि हम काम की राजनीति करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि ये काम की राजनीति भी नहीं करते। जेब में 2 रुपए का पेन रखते हैं, पार्टी का नाम आम आदमी रखा है, लेकिन राजा की तरह शीशमहल में रहते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहती है, जबकि परेशान जनता होती है, जो इन दोनों के बीच फंसी है। इन दोनों सरकारों ने बीते कई वर्षों में दिल्ली को नफरत का बाजार बना दिया है। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और दिल्ली को बनाने वाले लोगों के सम्मान से लगातार समझौता किया गया है।

Published: undefined

अजय माकन ने नीचे दिए गए मुद्दों पर AAP-BJP को घेरा

• BJP-AAP दिल्ली में गरीब लोगों को मकान देने का वादा करते रहे, लेकिन इन्होंने साल 2023 में 2.80 लाख लोगों को बेघर कर दिया।

• AAP मोहल्ला क्लीनिक की बात करती है, हॉस्पिटल की बात करती है, जबकि 30% डॉक्टरों की कमी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 हजार 250 करोड़ रुपए की जरूरत हैं, लेकिन 372 करोड़ रुपए ही आवंटित किए गए।

• स्कूलों में 56 हजार EWS की सीटें खाली हैं, वाइस प्रिंसिपल स्कूल में नहीं हैं, शिक्षकों की कमी है।

• दिल्ली में सबसे महंगी बिजली है, घरों में गंदा पानी आ रहा है।

• 2 महीने में बारिश के कारण 30 लोगों की मौत हो गई।

• हर बार यमुना को साफ करने की बात करते हैं, लेकिन यमुना साफ नहीं हुई।

• AAP ने जन लोकपाल की बात की थी, ये उसे भी भूल गए।

इस सबके बीच दिल्ली में AAP सरकार 500 करोड़ रुपए हर साल विज्ञापन पर खर्च करती है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined