हालात

किसानों के समर्थन में BJP दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, बोले- अन्नदाता पर अत्याचार, बंद करो मोदी सरकार

कृषि कानून का विरोध कर रहे देश के अन्नदातओं के समर्थन में दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी है। दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का प्रदर्शन जारी है। अब किसानों के समर्थन में कांग्रेस भी लगातार सरकार से सवाल कर रही है।

फोटो: विपिन

आज कांग्रेस कार्यकर्ओं ने बीजेपी दफ्तर का ओर रुख किया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।

फोटो: विपिन

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि सरकार तुरंत इस बिल को रद्द करें और किसानों की बात को सुने। बीजेपी दफ्तर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने खुद पर काला तेज डालकर विरोध जताया। साथ ही तख्ती लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही अन्नदातओं पर अत्याचार बंद करो मोदी सरकार की तख्ती को लेकर विरोध भी जताया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़

  • ,
  • सिनेजीवन: नई रामायण देखकर सुनील लहरी ने गिनाईं कमियां और दीपावली पर पटाखों से लगी आग पर भड़कीं पूनम पांडे