हालात

दिल्ली: DCW ने कॉलेज फेस्ट में लड़कियों के यौन उत्पीड़न पर पुलिस-डीयू को किया तलब, जानें मालीवाल ने क्या कहा?

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, "IP कॉलेज में फेस्ट के दौरान कुछ लड़कों का झुंड अंदर घुसा और वहां पर मौजूद लड़कियों के साथ बदसलुकी की। इससे पहले गार्गी कॉलेज, मिरांडा हाउस में ऐसे वारदात हो चुके हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कॉलेज फेस्ट के दौरान लड़कियों के बार-बार यौन उत्पीड़न की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली विवि और प्रशासन को तलब किया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, "IP कॉलेज में फेस्ट के दौरान कुछ लड़कों का झुंड अंदर घुसा और वहां पर मौजूद लड़कियों के साथ बदसलुकी की। इससे पहले गार्गी कॉलेज, मिरांडा हाउस में ऐसे वारदात हो चुके हैं। हमने दिल्ली विवि और प्रशासन को तलब किया है। मामले में दिल्ली महिला आयोग ने एक जांच का भी गठन किया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (एसपीयूडब्ल्यूएसी) को सोमवार सुबह समन जारी किया गया।

पिछले हफ्ते आयोग ने एक कॉलेज फेस्ट के दौरान छात्राओं के यौन उत्पीड़न की खबरों के बाद दिल्ली पुलिस और आईपी कॉलेज के प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया है कि कुछ लड़के फेस्ट के दौरान कॉलेज में घुसे और लड़कियों को परेशान किया।

डीसीडब्ल्यू ने नोटिस में कहा, आपको 6 अप्रैल 2023 को दोपहर 2 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन किया जाता है। यदि आप बिना वैध कारण के इस आदेश का पालन करने में विफल रहते हैं, तो आप कार्रवाई के अधीन होंगे।

आयोग ने पुलिस से तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या, फेस्ट के दौरान कॉलेज परिसर के बाहर पीसीआर तैनात करने और दिल्ली के कॉलेजों में इस तरह की घटनाओं को रोकने में सक्षम नहीं होने के कारणों के बारे में भी पूछा है।

साथ ही, दिल्ली विश्वविद्यालय से गार्गी कॉलेज, मिरांडा हाउस और इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में हुई घटनाओं पर विश्वविद्यालय द्वारा की गई जांच रिपोर्ट की एक कॉपी प्रस्तुत करने को कहा है।
विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेज प्रशासन में सुरक्षा चूक के लिए की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?