हालात

दिल्ली चुनावः मोदी और केजरीवाल दोनों ईमानदार नहीं, प्रियंका गांधी ने BJP और AAP पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि नेहरू जी की वजह से देश में कई काम नहीं हो पाए। केजरीवाल कहते हैं कि मोदी की वजह से काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे रोंदू नेता मैंने जिंदगी में नहीं देखे। इन लोगों की कायरता पर मुझे हंसी आती है।

मोदी और केजरीवाल दोनों ईमानदार नहीं, प्रियंका गांधी ने BJP और AAP पर साधा निशाना
मोदी और केजरीवाल दोनों ईमानदार नहीं, प्रियंका गांधी ने BJP और AAP पर साधा निशाना फोटोः @INCIndia

दिल्ली विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को दिल्ली के सीमापुरी में कांग्रेस उम्मीदवार राजेश लिलोथिया के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि नरेंद्र मोदी और केजरीवाल दोनों ईमानदार नहीं हैं। दोनों सत्ता पाने के लिए झूठ बोलते हैं और झूठे वादे करते हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के समय आप और बीजेपी के नेता आते हैं। अपनी बातें बताते हैं, लेकिन कभी जनता की बात नहीं करते। नरेंद्र मोदी और केजरीवाल एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं, फिर दोनों खुद को ईमानदार बताते हैं। जबकि सच ये है कि नरेंद्र मोदी और केजरीवाल दोनों ईमानदार नहीं हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केजरीवाल ने जनता के पैसे से करोड़ों रुपए का शीशमहल बनाया। ये शीशमहल केजरीवाल ने अपने पैसे से नहीं बनाया। केजरीवाल और नरेंद्र मोदी खुद का चेहरा चमकाने के लिए प्रचार पर करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। आखिर ये किसका पैसा है? ये जनता का पैसा है, जो आपके बच्चों और आपके भविष्य पर खर्च होना चाहिए था, इसलिए जाग जाइए और समझदार बनिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि नेहरू जी की वजह से देश में कई काम नहीं हो पाए। दूसरी तरफ, केजरीवाल कहते हैं कि नरेंद्र मोदी की वजह से काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे रोंदू नेता मैंने जिंदगी में नहीं देखे। मैं इंदिरा जी की पोती हूं, उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। लेकिन इन लोगों की कायरता पर मुझे हंसी आती है। ये लोग सड़क, अस्पताल बनाने की छोटी सी जिम्मेदारी नहीं ले पाते हैं। नेहरू जी ने एम्स बनाया था, जिसमें आज तक ये लोग इलाज के लिए जाते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने हर चीज पर जीएसटी लगा रखी है। सब कुछ महंगा है। बच्चों की स्कूली ड्रेस, मोजे, जूते, साड़ी, बिंदी और कॉपी-किताबों पर जीएसटी लगा दी है। पेट्रोल-डीजल महंगा है। देश में हर तरफ महंगाई है। संसद में बजट पर भाषण हुआ, लेकिन 'महंगाई' पर कोई चर्चा नहीं हुई। महंगाई कैसे कम होगी, इस पर सरकार की तरफ से एक शब्द नहीं बोला गया। जनता की हालत से सरकार को कोई मतलब ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब यहां 'हैजा' फैला था, तब राजीव गांधी लोगों से मिलने आए थे। लेकिन क्या कभी पीएम नरेंद्र मोदी यहां आए हैं? राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए जब गांव जाते थे तो महिलाएं काम को लेकर उनको डांट देती थीं। तब भी वे मुस्कुरा कर अपना कर्तव्य निभाते थे। लेकिन आज पीएम नरेंद्र मोदी से कोई सवाल पूछ ले तो उसे जेल में डाल देंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा स्वतंत्रता संग्राम दुनिया का सबसे अनोखा आंदोलन था, जो सत्य, अहिंसा और समानता पर आधारित था। इस संग्राम में हर धर्म और हर वर्ग के लोग शामिल हुए। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी की विचारधारा के लोग अंग्रेजों की मदद कर रहे थे, अंग्रेजों को चिट्ठी लिख रहे थे। आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी, इसलिए यह देश को नहीं समझ पा रहे और आज जनता को नकार रहे हैं। लेकिन जिस दिन देश की जनता जाग जाएगी, ये टिक नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरी मां के बारे में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया है। सोचिए, ये कैसा मुद्दा है? एक बुजुर्ग महिला ने दूसरी बुजुर्ग महिला के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति को एक घंटे का भाषण पढ़ना पड़ा, वह थक गई होंगी। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने इसे चुनावी मुद्दा बना दिया। जनता महंगाई से जूझ रही है, खाने को नहीं है, रोजगार नहीं है, लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार बस फिजूल की बात कर रही है।

https://x.com/INCIndia/status/1886036013312852086

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि चुनाव आया है तो आम आदमी पार्टी-बीजेपी को महिलाओं की याद आई है। लेकिन पिछले 10 साल में कभी महिलाओं की सुरक्षा पर बात नहीं की। केजरीवाल ने शीला दीक्षित पर तमाम आरोप लगाए, लेकिन आज इनके राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आज महिलाओं को डर लगता है, वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं और वे अकेले बाहर निकलने में घबराती हैं।

https://x.com/INCIndia/status/1886037433307033870

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की संपत्ति अपने अरबपति मित्रों को दे रहे हैं। चाहे वह कोयले की खदान हो, बंदरगाह, देश की जमीन हो या देश के हवाई अड्डे- सब पूंजीपतियों को सौंप रहे हैं। किसी भी नेता को अपना कर्तव्य नहीं भूलना चाहिए। मुझे लोगों ने बताया कि इंदिरा जी ने उन्हें मकान दिए। तब मैंने उनसे कहा कि इंदिरा जी ने अपना कर्तव्य निभाया है। उन्होंने यह समझा कि जनता के पैसे से जनता के लिए मकान बनने चाहिए।

https://x.com/INCIndia/status/1886047932442681796

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई हर धर्म-हर वर्ग के लोगों ने मिलकर लड़ी। हमारा संविधान हर वर्ग के लोगों ने मिलकर बनाया है। यह आपको सुरक्षित रखता है और इसमें आपके अधिकार हैं। संविधान के हर पन्ने में समानता है। इसमें वो अधिकार लिखा है, जिसके तहत आप 5 तारीख को अपनी सरकार चुनेंगे। इसलिए संविधान की रक्षा करिए, क्योंकि इसकी रक्षा में ही आपकी सुरक्षा है।

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि चुनाव आया है तो आम आदमी पार्टी-बीजेपी को महिलाओं की याद आई है। लेकिन पिछले 10 साल में कभी महिलाओं की सुरक्षा पर बात नहीं की। केजरीवाल ने शीला दीक्षित पर तमाम आरोप लगाए, लेकिन आज इनके राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आज महिलाओं को डर लगता है, वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं और वे अकेले बाहर निकलने में घबराती हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की संपत्ति अपने अरबपति मित्रों को दे रहे हैं। चाहे वह कोयले की खदान हो, बंदरगाह, देश की जमीन हो या देश के हवाई अड्डे- सब पूंजीपतियों को सौंप रहे हैं। किसी भी नेता को अपना कर्तव्य नहीं भूलना चाहिए। मुझे लोगों ने बताया कि इंदिरा जी ने उन्हें मकान दिए। तब मैंने उनसे कहा कि इंदिरा जी ने अपना कर्तव्य निभाया है। उन्होंने यह समझा कि जनता के पैसे से जनता के लिए मकान बनने चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई हर धर्म-हर वर्ग के लोगों ने मिलकर लड़ी। हमारा संविधान हर वर्ग के लोगों ने मिलकर बनाया है। यह आपको सुरक्षित रखता है और इसमें आपके अधिकार हैं। संविधान के हर पन्ने में समानता है। इसमें वो अधिकार लिखा है, जिसके तहत आप 5 तारीख को अपनी सरकार चुनेंगे। इसलिए संविधान की रक्षा करिए, क्योंकि इसकी रक्षा में ही आपकी सुरक्षा है।

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए