हालात

दिल्ली की सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन, एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में लीं अंतिम सांस 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनको आज सुबह दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनको आज सुबह दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। शीला दीक्षित ने नेतृत्व में कांग्रेस ने दिल्ली में लागातर तीन बार सरकार बनाई। शीला दीक्षित लगातार 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उनके कार्यकाल में दिल्ली में सबसे ज्यादा विकास के कार्य हुए। दिल्ली में मेट्रो लाने से लेकर फ्लाईओवर के निर्माण में हर विकास कार्य में शीला दीक्षिता का योगदान अहम रहा। दिल्ली का चेहरा बदलने का श्रेय उन्हें ही जाता है।

कांग्रसे की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला मं हुआ। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की। बाद में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से आर्टस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं।

शीला दीक्षित ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी देश का नेतृत्व किया। उन्होंने महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग में 5 साल (1984-1989) तक भारत का प्रतिनिधित्व किया। शीला दीक्षित केंद्र में मंत्री भी रहीं। शीला दीक्षित 1986 से 1989 तक प्रधानमंत्री कार्यलय में संसदीय कार्य राज्यमंत्री रहीं। 1998 में शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। शीला के नेतृत्व में कांग्रेस ने दिल्ली में लगातार तीन चुनाव जीते। शीला दीक्षित गोल मार्केट क्षेत्र से 1998 और 2003 से चुनी गईं। इसके बाद 2008 में उन्होंने नई दिल्ली क्षेत्र से चुनाव लड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Jul 2019, 4:28 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़े सांस-संक्रमण के मरीज, डॉक्टर बोले- रोज 25-40 सिगरेट पीने जितना जहरीला है AQI

  • ,
  • आईफोन के पार्ट्स बनाने वाली टाटा की फैक्ट्री में 3 कर्मचारियों दम घुटने से मौत, एप्पल ने शुरू की जांच

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहे सरकारी कर्मचारी, तो अपने आप होंगे सस्पेंड!

  • ,
  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और IED से हमले, 'बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स' ने किए बड़े दावे

  • ,
  • कांग्रेस ने सियांग बांध परियोजना पर रीजीजू की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए, स्थानीय आदि समुदाय की चिंताओं की अनदेखी करने का आरोप