हालात

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कड़ाके की ठंड, आयानगर में 3.6 डिग्री तक गिरा पारा, धूप खिलने से मिली राहत

आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, पालम में 4.3 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 4.7 डिग्री सेल्सियस और रिज में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहा और सुबह ठंड रही। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दिन की तुलना में करीब दो डिग्री सेल्सियस कम है।

आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, पालम में 4.3 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 4.7 डिग्री सेल्सियस और रिज में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 209 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता 25 केंद्रों पर ‘खराब’ और 14 केंद्रों पर ‘मध्यम’ श्रेणी में रही।

Published: undefined

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined