हालात

दिल्ली के टिकरी बॉर्डर इलाके में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया है। दूर से आग की लपटें दिखई दे रही हैं। पूरा इलाका धुएं से भर गया है। गोदाम में आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के टिकरी बॉर्डर इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग सुबह 2.50 बजे लगी। आग बुझाने के लिए दिल्ली अग्निशमन सर्विस के 30 वाहन मौके पर मौजूद हैं।

डीएफएस के मुताबिक, आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी है। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया है। दूर से आग की लपटें दिखई दे रही हैं। पूरा इलाका धुएं से भर गया है। गोदाम में आग लगने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के काम में जुटे।

आग के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। डीएफए ने कहा है कि इसका कारण शार्ट हो सकता है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 May 2020, 9:01 AM IST

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला