हालात

दिल्ली: पटपड़गंज में प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग, एक शख्स की मौत, दमकल की 35 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख ने कहा कि मौके पर दमकल की 35 गाड़ियां पहुंची थीं। एक व्यक्ति की मौत हो गई और शव निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तीन मंजिला इमारत में आग भूतल और दूसरे तल पर लगी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लग गई। आग से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि आग लगने की सूचना तड़के 2.38 बजे मिली।

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की 35 गाड़ियां पहुंचीं थीं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगे से एक व्यक्ति की मौत हो गई और शव निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तीन मंजिला इमारत में आग भूतल और दूसरे तल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है।

अभी करीब एक हफ्ते पहले ही पीरागढ़ी क्षेत्र में भी एक फैक्ट्री में आग लग गई थी जिसमें एक दमकल कर्मी की मौत हो गई थी और 14 अन्य लोग घायल हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Jan 2020, 9:55 AM IST

  • खेल: 17 किलो वजन कम करके श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार हैं सरफराज और भारतीय टीम के प्रदर्शन से गदगद बैटिंग कोच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला