
दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राम अवतार के रूप में हुई है। उन्हें बीती रात 12.15 बजे गोली मारी गई जब वह मीठापुर इलाके के टंकी रोड में परिवार के किसी सदस्य के लिए ऑटो-रिक्शा लाने निकले थे।
स्थानीय लोगों ने कांस्टेबल राम अवतार को खून में लथपथ देखा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम अवतार शक्ति विहार में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह 2003 में दिल्ली पुलिस बल में शामिल हुए थे।
Published: undefined
एसएचओ ओपी ठाकुर ने बताया, “राम अवतार अंबेडकर नगर पुलिस थाने में तैनात थे। वह मंगलवार शाम 8 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर घर के लिए निकले थे। वह एक बहादुर पुलिसकर्मी थे।”
पुलिस उपायुक्त चिन्मोय बिस्वाल ने कहा, “व्यक्तिगत शत्रुता सहित सभी संभावित पहलुयों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।”
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined