हालात

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मृतकों में अफ्रीका के 9, तुर्कमेनिस्तान के 2 नागरिक, 35 जख्मी में से 19 की हालत गंभीर

इस दुर्घटना में कुल 35 लोग घायल हुए। इनमें से 19 मरीजों की हालत गंभीर हैं, जिनमें से 10 विदेशी नागरिक वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। नौ अन्य वेंटिलेटर पर नहीं हैं, लेकिन उनकी हालत भी गंभीर है। किसी भी भारतीय मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे जाने की सूचना नहीं है।

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मृतकों में अफ्रीका के 9, तुर्कमेनिस्तान के 2 नागरिक, 35 जख्मी में से 19 की हालत गंभीर
दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मृतकों में अफ्रीका के 9, तुर्कमेनिस्तान के 2 नागरिक, 35 जख्मी में से 19 की हालत गंभीर फोटोः PTI

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में बुधवार को लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों में 11 विदेशी नागरिक और 10 भारतीय शामिल हैं। वहीं, 35 लोग जख्मी हुए हैं जिनमें से 19 की हालत गंभीर है। मृतकों में अफ्रीका के नौ और तुर्कमेनिस्तान के दो नागरिक हैं, जबकि अन्य सभी भारतीय हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस अग्निकांड में 58 लोग प्रभावित हुए हैं।

Published: undefined

मालवीय नगर के हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ होटल में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी और देखते ही देखते इसने भीषण रूप धारण कर लिया। आसपास की इमारतों के लोगों ने रस्सियों की मदद से फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश की और सड़क पर गद्दे बिछाए ताकि इमारत से कूदने पर उन्हें चोट न लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बुधवार को आरोप लगाया कि दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर देर से पहुंची। उन्होंने दावा किया कि अगर वे जल्दी आ गए होते तो कई जानें बचाई जा सकती थी।

Published: undefined

इस दुर्घटना में कुल 35 लोग घायल हुए। आंकड़ों के अनुसार, 19 मरीजों की हालत गंभीर हैं, जिनमें से 10 विदेशी नागरिक वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। नौ अन्य वेंटिलेटर पर नहीं हैं, लेकिन उनकी हालत भी गंभीर हैं। किसी भी भारतीय मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे जाने की सूचना नहीं है। मैक्स अस्पतालों ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है जिनमें नौ विदेशी हैं।

Published: undefined

एम्स बर्न सेंटर ने तीन मौतों की सूचना दी है, जिनमें दो विदेशी नागरिक और एक भारतीय शामिल हैं। एम्स ट्रॉमा सेंटर में 13 लोगों को भर्ती कराया गया। इनमें से दस घायल दिल्ली पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है, जबकि तीन बांग्लादेशी नागरिकों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें एक महिला वेंटिलेटर सपोर्ट पर और दो अन्य निगरानी में हैं।

Published: undefined

पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल में दो-दो मरीजों को भर्ती कराया गया। आधिकारिक आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि दो नेपाली नागरिकों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों की पहचान करने की लगातार कोशिश की जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined