
इस समय उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करे तो इस साल ठंड ने दिसंबर महीने में पिछले 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार हालात तो यह है कि दिल्ली में पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। ठंड की हालत यह है कि मसूरी और शिमला से ज्यादा ठंड दिल्लीवासियों को झेलना पड़ रहा है।
Published: 30 Dec 2019, 2:29 PM IST
मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला और मसूरी में इस सप्ताह के अंत में अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली में इस दौरान अधिकतम तापमान 14 डिग्री से कम था। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री से कम था। शनिवार को दिल्ली में रात का तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया जो शिमला और मसूरी से भी कम था। रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री था जबकि दिल्ली के कई इलाकों का तापमान भी इसी के पास दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में रविवार को जाफरपुर (11.6) और पालम (13.5) में तापमान 14 डिग्री से भी कम था। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान कम रहने का मुख्य कारण मैदानी इलाकों में कोहरे होना है।
Published: 30 Dec 2019, 2:29 PM IST
Published: 30 Dec 2019, 2:29 PM IST
ठंड और कोहरे का असर सीधे सीधे यातायात पर पड़ रहा है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के कारण दिल्ली की ओर आने वाली करीब 30 ट्रेन अपने तय समय से एक से सात घंटे तक देरी से चल रही है। यह जानकारी रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को दी।
Published: 30 Dec 2019, 2:29 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 30 Dec 2019, 2:29 PM IST