हालात

अब दिल्ली भी सुरक्षित नहीं, मौलाना ने नहीं लगाया ‘जय श्री राम’ का नारा तो बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

दिल्ली के रोहिणी में एक मौलाना पर जानलेवा हमला किया गया है। मौलाना का आरोप है कि तीन कार सवार युवकों ने उसे जय श्री राम बोलने को कहा लेकिन जब मौलाना ने जय श्री राम बोलने से मना कर दिया तो युवकों ने मौलाना को कार से टक्कर मारी और फरार हो गए।

फोटो:  सोशल मीडिया
फोटो:  सोशल मीडिया प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में एक बार फिर ‘जय श्री राम’ नहीं बोलने पर हमला किया गया है। एक मौलवी ने आरोप लगाते हुए कह, “रोहिणी में गुरूवार को तीन लोगों ने ‘जय श्री राम' का नारा लगाने की मांग की। मैंने जैसे ही इनकार किया तो उन्होंने मेरे उपर कार चढ़ाने की कोशिश और जानलेवा हमला किया।” हालांकि पुलिस ने कहा कि वह मौलवी के दावों की जांच कर रही हैं।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में मौलाना मोमिन ने कहा, “गुरूवार को जब वह मस्जिद से निकलकर मदरसे के पास टहल रहे थे तो उनके पास कार सवार कुछ युवक पहुंचे। कार में बैठे बैठे कुछ लोगों ने उन्हें जय श्रीराम का नारा लगाने को कहा और जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें कार से टक्कर मारी गई।”

वहीं दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले में एक्सिडेंट का मामला दर्ज कर लिया है। अब दिल्ली पुलिस मौलाना मोमिन के आरोपों की जांच में जुट गई है। पुलिस इस मामले में घटना की जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।

इससे पहले भी दिल्ली में जय श्री राम के नारे लगाने का दबाव बनाया गया था। बता दें कि मशहूर डॉक्टर और लेखक डॉ. अरुण गडरे पर भी राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके कनॉट प्लेस में अज्ञात लोगों ने जबरन जय श्री राम के नारे लगाने का दबाव बनाया था। घटना 26 मई की है।

26 मई की सुबह जब वह दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास से गुजर रहे थे तो हनुमान मंदिर के सामने 5-6 युवक आए और उनका धर्म पूछने लगे। इतना कहते ही उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाने को मजबूर किया। हालांकि, उन्होंने इस घटना को लेकर आधिकारिक रूप से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी।

इसे भी पढ़ें: मशहूर डॉक्टर और लेखक से धर्म पूछकर दिल्ली के कनॉट प्लेस में जबरन लगवाए गए ‘जय श्री राम’ के नारे

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के आह्वान के बाद सड़कों पर उतरे लोग, दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया

  • ,
  • खड़गे ने परिसीमन विधेयक पर पीएम को फिर लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग, कहा- जबरन पास कराने की कोशिश न करें

  • ,
  • दिल्लीः ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, शामिल होने जा रहे दीपके और नेहा समेत कई हिरासत में लिए गए

  • ,
  • 'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं...' छात्रों पर एक्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और सरकार पर बरसे राहुल गांधी

  • ,
  • नीले ड्रम कांड के बाद सांप कांड में आया बड़ा फैसला: पति की हत्या करने वाली रविता और उसके प्रेमी को फांसी की सजा