
दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे जोरदार धमाके के बाद एक इमारत भरभरा कर गिर गई। धमाका इतना तेज था कि पूरा इमारत देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया, "दिल्ली के मुकुंदपुर में मंगलवार सुबह 9.37 बजे कुछ ब्लास्ट होने जैसी आवाज और फिर इमारत गिरने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां भेजी गई हैं। सूचना मिली है कि मुकुंदपुर इलाके में एक मंजिला मकान एलपीजी सिलेंडर फटने से ढह गया है। खोज और बचाव अभियान जारी है।"
Published: undefined
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं है और डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा परीक्षण के बाद ही पता चलेगा। पुलिस के अनुसार, जिस इमारत में यह हादसा हुआ, वहां बर्तन पॉलिश करने का काम भी किया जाता था। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं।
बता दें कि इसके पहले दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक बहुमंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग घायल हुए थे। मृतकों की पहचान रवि (24), कपिल (28), नलिन राय (23), आलोक, पार्वती (35) और एकता (24) के रूप में हुई है। घायलों में क्षितिज प्रताप (25), नीलम यादव (25), अनुज दीक्षित (22), तरुण (25), साइका खान (27), आस्था (26), आदित्य शर्मा (24) और विशाल (25) के रूप में हुई थी।
Published: undefined
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को घटना स्थल का दौरा किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली और चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार, यह ग्राउंड-लेवल तीन मंजिल की थी। तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा निर्माण किया गया और पास में ही एक छोटा टिन शेड कैंटीन में गिर गया, जहां कुछ लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय वहां बच्चे भी मौजूद थे जो खाना खा रहे थे। अचानक गिरी इमारत से कई लोग दब गए।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined