हालात

Delhi Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव की तारीख का ऐलान, 18 अप्रैल तक होंगे नामांकन

दिल्ली में फिलहाल मेयर और डिप्टी मेयर दोनों ही पद आम आदमी पार्टी के पास हैं। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आगामी चुनाव में वह इन दोनों पदों पर अपनी जीत बरकरार रख पाती है या नहीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव से पहले ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी को एक बड़ी चुनावी प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह चुनाव दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए है। दोनों पदों पर 26 अप्रैल को चुनाव होगा। बुधवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई। इससे पहले 18 अप्रैल तक नामांकन किए जा सकेंगे।

जारी की गई सूचना के मुताबिक चुनाव के लिए 26 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक बुलाई गई है। दिल्ली में फिलहाल मेयर और डिप्टी मेयर दोनों ही पद आम आदमी पार्टी के पास हैं। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आगामी चुनाव में वह इन दोनों पदों पर अपनी जीत बरकरार रख पाती है या नहीं।

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) के मेयर का चुनाव होना है। फिलहाल शैली ओबेरॉय मेयर पद पर आसीन हैं। लेकिन इस बार उनके स्थान पर सदन को कोई नया मेयर मिलना तय है।

इस वर्ष मेयर पद अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित है। ऐसे में अनुसूचित जाति से जीते पार्षद को ही यह पद मिलेगा। जबकि उप मेयर पद पर कोई भी पार्षद नामांकन कर सकता है।

गौरतलब है कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी का बहुमत है। मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव में 250 निर्वाचित पार्षद, 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सदस्य और 14 विधायक वोट करते हैं। अलग से कांग्रेस के 9 पार्षदों का साथ मिलने से आप के पास अच्छा संख्या बल हो सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए