हालात

Delhi MCD Election: 'आप' ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, इतनी सीटों पर दर्ज की जीत, 15 साल बाद MCD से BJP का सफाया

दिल्ली नगर निकाय (MCD) चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। फिलहाल आप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही ये तय हो गया है कि एमसीडी में अब आम आदमी पार्टी का झंडा फहरेगा। वहीं दूसरी ओर बीजेपी का एमसीडी से 15 साल बाद सफाया हो गया है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम चुनाव में बहुमत मिल गया है। खबर लिखे जाने तक पार्टी ने अब तक 130 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं बीजेपी ने 99 और कांग्रेस ने 7 और अन्य ने 3 पर जीत हासिल की है।

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी एमसीडी के चुनावी दंगल के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में थे।

आपको बता दें, साल 2022 के एमसीडी चुनाव के लिए राजधानी में 13638 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस चुनाव में करीब 50 फीसदी मतदान हुआ था। जिसमें सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वार्ड नंबर 5 बख्तावरपुर में 65.72 फीसदी और सबसे कम वार्ड नंबर 145 एंड्रयूज गंज में 33.74 फीसदी दर्ज किया गया।

साल 2017 के एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी। आप ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड पर जीत दर्ज की थी और इस चुनाव में 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए