हालात

Delhi Metro: केबल चोरी से दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन की सेवा बाधित, यात्री परेशान

डीएमआरसी ने कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली नोएडा के सबसे व्यस्त रूट यानि ब्लू लाइन पर मेट्रो की रफ्तार धीमी हो गई है। केबल चोरी के कारण मेट्रो रुक-रुक कर चल रही है। डीएमआरसी ने इसकी वजह केबल चोरी को बताया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में भी अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। सलाह दी है कि लोग ज्यादा समय लेकर घर से निकले।

डीएमआरसी ने कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है। डीएमआरसी न ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया है साथ ही शुक्रवार सुबह तक सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाने की उम्मीद है। डीएमआरसी ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

एक्स हैंडल पर लिखा गया है, “मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन पर केबल चोरी की समस्या रात में परिचालन समय समाप्त होने के बाद ही ठीक हो सकेगी, चूंकि दिन के दौरान प्रभावित खंड पर ट्रेनें प्रतिबंधित गति से चलेंगी, इसलिए सेवाओं में कुछ देरी होगी।”

एक्स हैंडल पर आगे कहा गया, “यात्रियों से अनुरोध है कि वे मौजूदा स्थिति को देखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं, क्योंकि यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा।”

ब्लू लाइन बिजी रूट के तौर पर जाना जाता है। मेट्रो फ्रीक्वेंसी में भी कमी देखने को मिल रही है। इस वजह से मेट्रो में यात्रियों की भारी भीड़ भी देखी जा रही है।

बता दें कि ब्लू लाइन, द्वारका सेक्टर 21 को नोएडा सिटी सेंटर और वैशाली से जोड़ती है। इस लाइन पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे

  • ,
  • सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल