हालात

घर से निकलने से पहले दिल्लीवासी कृपया ध्यान दें! आज भी ये मेट्रो स्टेशन हैं बंद, DMRC ने दी जानकारी

मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसान दिल्ली में घुस गए थे। दिल्ली में घुसे किसानों ने जमकर हंगामा किया था। किसानों ने लाल किले पर झंडा लहराया था। हंगामे के बाद दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुए बवाल के बाद आज भी राजधानी में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। लाल किला समेत कई इलाकों में आज भी सुरक्षा कड़ी है। वहीं, एहतियात के तौर पर आज भी कुछ मेट्रो स्टेशन बंद हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार आज भी बंद हैं। इसके अलावा जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार भी बंद हैं। बाकी सभी स्टेशन खुले हैं। डीएमआरसी के अनुसार, सभी लाइनों पर सामान्य सेवाएं चल रही हैं।

मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसान दिल्ली में घुस गए थे। जबकि किसानों को इसकी इजाजत पुलिस ने नहीं दी थी। दिल्ली में घुसे किसानों ने जमकर हंगामा किया था। किसानों ने लाल किले पर झंडा लहराया था। हंगामे के बाद दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। हंगामे के बाद से ही लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन बंद हैं।

उधर, दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए जा चुके हैं। साथ ही 22 से ज्यादा एफआईआर दर्ज किए गए हैं। एफआईआर में किसान नेता राकेश टिकैत समेत कई बड़े किसान नेताओं के नाम शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हंगामे और बवाल में 300 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हुए थे। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया था कि किसानों ने अपना वादा तोड़ा था और तय रूट के खिलाफ वे दिल्ली में घुसे और जमकर हंगामा किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'बीते तीन महीने में 25 प्रतिशत तक बढ़ गया रसोई का बजट', जयराम ने PM से पूछा- कमरतोड़ महंगाई से छुटकारा कब मिलेगा?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 500 से ज्यादा प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, 12 मेट्रो स्टेशन बंद

  • ,
  • Asian Games: जन्मदिन पर लवलीना ने जीता गोल्ड, बोलीं- जापान मेरे लिए लकी, यह मेडल यादगार रहेगा

  • ,
  • SIR पर चौतरफा घिरे चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से छूटे नाम फिर जुड़ेंगे, राज्यों में चलेगा विशेष अभियान

  • ,
  • यूपी: चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश; 8 साल पुराने केस में कोर्ट की कार्रवाई