हालात

छठ पूजा को लेकर दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, 16 नवंबर को मेट्रो सेवाएं सुबह 4:30 बजे से शुरू होंगी

यह व्यवस्था छठ पूजा के अंतिम दिन ‘उषा अर्घ्य’ देने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए की गई है। इस दिन चार दिवसीय छठ पर्व के तहत श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसी के साथ छठ पूजा का समापन होगा।

छठ पूजा को लेकर दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, 16 नवंबर को मेट्रो सेवाएं सुबह 4:30 बजे से शुरू होंगी
छठ पूजा को लेकर दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, 16 नवंबर को मेट्रो सेवाएं सुबह 4:30 बजे से शुरू होंगी फोटोः IANS

छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को उषा अर्घ्य पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) सभी टर्मिनल स्टेशनों से सामान्य समय सुबह 6 बजे के बजाय सुबह 4:30 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू करेगा। इस दिन चार दिवसीय छठ पर्व के तहत श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगे।

दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नियमित राजस्व सेवाएं शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। यह व्यवस्था छठ पूजा के दौरान ‘उषा अर्घ्य’ देने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए की गई है।

डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेट्रो ट्रेन की सेवाएं जल्दी शुरू करने की व्यवस्था की गई है। पोस्ट में कहा गया है कि डीएमआरसी के पूरे नेटवर्क पर सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं एक साथ शुरू होंगी, ताकि श्रद्धालु सुबह जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। डीएमआरसी ने कहा कि सभी मेट्रो लाइन पर नियमित यात्री सेवाएं शुरू होने तक 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी। इसके बाद दिनभर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार मेट्रो सेवाओं का संचालन होगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दिल्ली मेट्रो की विस्तारित सेवा समय सारिणी के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, “कल, 16 नवंबर को, उषा अर्घ्य के पवित्र अवसर पर दिल्ली मेट्रो सुबह 4:30 बजे से चलना शुरू करेगी। सुबह के समय सभी लाइनों पर हर 15 मिनट में ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए