हालात

दिल्ली : 171 दिनों बाद दिल्ली-नोएडा और दिल्ली-वैशाली की ब्लू और पिंक लाइनों पर आज से दौड़ेगी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर आज से मेट्रो सेवाएं शुरु हो जाएंगी। ये लाइन दिल्ली को नोएडा और गाजियाबाद में वैशाली से जोड़ती हैं, जबकि पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच चलती है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में सफलता के साथ मेट्रो सेवाएं शुरु करने के बाद दिल्ली मेट्रो अब बुधवार यानी आज से ब्लू और पिंक लाइनों पर मेट्रो दौड़ाने के लिए तैयार है। दिल्ली में मेट्रो सेवाओँ की सोमवार से शुरुआत येलो लाइन और गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो से हुई थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा, "दिल्ली मेट्रो 171 दिनों के बाद कल से ब्लू लाइन-द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली और पिंक लाइन-मजलिस पार्क से शिव विहार तक सेवाएं शुरू करेगी।"

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल ने कहा, "कल से दोनो लाइनों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिसका समय सुबह में 7 बजे से 11 बजे तक और शाम में 4 बजे से 8 बजे तक रहेगा। साथ ही कल से चल रही येलो और रैपिड लाइन तय समय अनुसार चलेगी।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे

  • ,
  • सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल