हालात

भीषण गर्मी से दिल्ली-एनसीआर को मिल सकती है राहत, आज शाम धूल भरी आंधी चलने के आसार

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिनभर भीषण गर्मी लोगों को परेशानी करेगी, लेकिन देर शाम धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने लोग परेशान है। पिछले 2-3 दिन के दौरान गर्मी बढ़ने के पीछे ‘वायु’ तूफान का बेअसर होना बताया जा रहा है। लेकिन इस बीच दिल्ली-एनसीआर के लिए राहत भरी खबर आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिनभर भीषण गर्मी लोगों को परेशानी करेगी, लेकिन देर शाम धूल भरी आंधी चल सकती है। शनिवार की शाम को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके अलावा शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून अभी मुंबई तट तक पहुंचने में एक हफ्ते का वक्‍त और लेगा। ऐसे में भीषण गर्मी से तप रही दिल्‍ली के लिए भी मानसून का इंतजार और लंबा हो गया है।

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 44 और 45 डिग्री के पार जा पहुंचा। इस कारण बीते आठ सालों में 14 जून का दिन सबसे गर्म रहा। तेज धूप और दिन भर लू के थपेड़ों ने लोगों को खूब परेशान किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

गौरतलब है कि दिल्‍ली में बारिश दक्षिण पश्चिम मानसून से होती है। जो कि मुंबई के रास्‍ते मु दिल्‍ली पहुंचता है। लेकिन इस बार वायु तूफान की वजह मुंबई में मॉनसून एक हफ्ता लेट पहुंच रहा है। ऐसे में दिल्‍ली में भी बारिश के लिए जुलाई तक इंतजार करना पड़ेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Jun 2019, 11:32 AM IST

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला