हालात

दिल्ली-NCR में आज होगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली-NCR में 11 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट है। 16 अगस्त तक बादल और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन उमस बढ़ेगी।

फाइल फोटो: IANS
फाइल फोटो: IANS 

दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 अगस्त को दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने से उमस और चिपचिपी गर्मी परेशानी बढ़ा सकती है।

आज दिनभर बादल और रुक-रुककर बारिश

आईएमडी के अनुसार, 11 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहेगा। सुबह हल्की से मध्यम बारिश, पूर्वाह्न में भी हल्की से मध्यम बारिश और दोपहर में भी इसी तरह की बारिश होने का पूर्वानुमान है। शाम और रात में बारिश की तीव्रता कम होकर बहुत हल्की से हल्की रह सकती है।

ऐसे में दिल्ली में पूरे दिन बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बारिश से तेज धूप और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन नमी अधिक रहने के कारण बारिश रुकने के बाद उमस महसूस हो सकती है।

12 से 16 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अगस्त को भी आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम आर्द्रता क्रमश: करीब 90 और 80 प्रतिशत रह सकती है। हालांकि, इस दिन मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

13 अगस्त को भी मौसम मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। तापमान 34 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दिन भी आईएमडी ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 14 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन भी कोई चेतावनी नहीं है।

पूरे NCR में जलभराव और ट्रैफिक की चुनौती

15 अगस्त को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान सामान्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 16 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दिन भी आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, 11 से 16 अगस्त तक दिल्ली-NCR में बादलों और बारिश का दौर बना रह सकता है। लगातार बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में बारिश होने से तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, 75 से 90 प्रतिशत तक नमी रहने के कारण बारिश थमने के बाद उमस और चिपचिपी गर्मी परेशान कर सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए