हालात

दिल्ली: रोड शो के दौरान केजरीवाल पर फेंके गए पर्चे, नाराज लोगों ने पूछा- मिश्रा को कितने में दिया टिकट

आम आदमी पार्टी ने द्वारका सीट पर लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री के स्थान पर विनय कुमार मिश्रा को टिकट दे दिया है। इसके खिलाफ लोगों की नाराजगी सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में देखने को मिला। लोगों ने उनके उपर  पंफलेट फेंककर सवाल पूछा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली के द्वारका में सोमवार को एक रोडशो के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पंफलेट फेंके गए। अरविंद केजरीवाल और उनके रोड शो का लोगों ने विरोध किया। पंफलेट में मौजूदा विधायक को हटाने के बारे में सवाल पूछा गया था। पंफलेट में केजरीवाल से सवाल किया गया था, “विनय मिश्रा ने इस सीट के लिए आपको कितने रुपये दिए?”

Published: undefined

आम आदमी पार्टी (आप) ने द्वारका सीट पर लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री के स्थान पर विनय कुमार मिश्रा को टिकट दे दिया है। विनय मिश्रा, महाबल मिश्रा के बेटे हैं। टिकट नहीं मिलने पर शास्त्री कांग्रेस में चले गए और इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर वह चुनाव लड़ रहे हैं।

Published: undefined

आदर्श शास्त्री ने 2015 के चुनाव में आप की टिकट पर 59.08 वोट पाकर भारी जीत दर्ज की थी। पंफलेट में लिखा था, “द्वारका की जनता पूछती है कि मिश्रा ने कि तने रुपये दिए थे? केजरीवाल वापस जाओ।” एक अन्य पंफलेट में लिखा था, “द्वारका ने फैसला कर लिया है कि मिश्रा की जमानत तक जब्त हो जाएगी।”

बता दें कि केजरीवाल दिल्ली में रोडशो कर रहे हैं और सोमवार को उन्होंने पालम और द्वारका में रोडशो किया। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को मतगणना होगी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined