हालात

संसद भवन में चाकू लेकर घुसने की कोशिश कर रहा युवक पकड़ा गया, सामने आई तस्वीरें

यह युवक विजय चौक पर आर्यन गेट के पास से संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई चेकिंग में युवक के पास से चाकू बरामद किया गया है। सूचना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में संसद भवन से बड़ी खबर सामने आई है। संसद भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने एक बाइक सवार युवक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह बाइक सवार युवक चाकू के साथ संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

यह युवक विजय चौक पर आर्यन गेट के पास से संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई चेकिंग में युवक के पास से चाकू बरामद किया गया है। सूचना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है।

युवक को पकड़ने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है। युवक की पहचान कर ली गई है। युवक का नाम सागर इंसा है। वह दिल्ली के लक्ष्मी नगर का निवासी है, और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम का अनुयायी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Sep 2019, 11:23 AM IST

  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः नितिन नवीन के करीबी अभिषेक ने छोड़ा मैदान, नामांकन के बाद बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी, फेंकी फाइल, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर