हालात

इस शख्स ने फैलाई दिल्ली में हिंसा भड़कने की झूठी खबर! पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में अमन विहार इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल विकास नाम के एक शख्स ने पुलिस को अमन विहार फायरिंग होने की जानकारी दी थी। विकास ने पीसीआर को फोन कर बताया कि अमन विहार के ए ब्लॉक में फायरिंग हो रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में हुए हिंसा के बाद राजधानी में लोग डरे हुए हैं। हिंसा से जुड़ी किसी भी खबर को सुनकर भगदड़ जैसी स्थिति बन जा रही है। रविवार शाम भी दिल्ली कई इलाकों से हिंसा की खबरें आईं। गनीमत ये रही कि सारी खबरें अफवाह निकली। पुलिस ने हर हिंसा की खबर को झूठा करार दिया। अब पुलिस अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Published: 02 Mar 2020, 2:00 PM IST

पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में अमन विहार इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल विकास नाम के एक शख्स ने पुलिस को अमन विहार फायरिंग होने की जानकारी दी थी। विकास ने पीसीआर को फोन कर बताया कि अमन विहार के ए ब्लॉक में फायरिंग हो रही है। हालांकि, उसकी ये जानकारी गलत निकली। जिसके बाद विकास को पुलिस ने झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने कुछ और लोगों को भी झूठी खबर देने की वजह से हिरासत में लिया है। पुनीत नाम के एक शख्स ने भी बच्चों के फंसे होने की झूठी खबर दी थी, जिसे पुलिस ने रात को ही हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ के बाद पुनीत को छोड़ दिया।

Published: 02 Mar 2020, 2:00 PM IST

वहीं, 22 साल के शिवम ने भी पुलिस को झूठी फायरिंग की कॉल की थी। दिल्ली पुलिस ने बाद में पूछताछ कर शिवम को भी छोड़ दिया। जांच में पता लगा कि आवाज किसी फायरिंग की नहीं, बल्कि मोटर साइकिल के साइलेंसर की थी। इसके अलावा अभी भी दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है और झूठी शिकायत दर्ज करने वालों की तलाश हो रही है।

Published: 02 Mar 2020, 2:00 PM IST

बता दें कि रविवार शाम अचानक अफवाह फैली की दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा हो रही है। तिलक नगर, उत्तम नगर, जाकिर नगर समेत क्षेत्रों में हिंसा को लेकर अफवाह फैलाई गई थी। जिसके बाद इन इलाकों में भगदड़ जैसे माहौल बन गए। लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी थीं। अफवाहों की वजह से 7 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए। हालांकि पुलिस ने मामला संभाल लिया। इन अफवाहों के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस एक्टिव हुई थी और सड़कों पर उतरकर अफवाहों को गलत करार दिया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट, वीडियो डाल लोगों को भरोसा दिलाया था कि दिल्ली में सबकुछ ठीक है।

Published: 02 Mar 2020, 2:00 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 02 Mar 2020, 2:00 PM IST