हालात

'गृह मंत्री के आदेश पर मीडिया को AICC दफ्तर में प्रवेश करने से रोक रही है दिल्ली पुलिस', कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम समझते हैं कि सरकार कांग्रेस को महंगाई, बेरोजगारी जैसे जरूरी मुद्दों पर जनता की आवाज उठाने से रोकने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है, पर हम बिना डरे और झुके देश की जनता द्वारा सरकार से कड़े सवाल पूछने के कर्तव्य को निभाते रहेंगे।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज ईडी के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश होना है। कांग्रेस पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज सुबह से ही दिल्ली पुलिस-स्पष्ट रूप से केंद्रीय गृह मंत्री के आदेश पर मीडिया को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने से रोक रही है। इस मनमानी की सिर्फ उम्मीद की जानी थी और यह मोदी सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।

Published: undefined

जयराम रमेश ने कहा कि हम समझते हैं कि सरकार कांग्रेस को महंगाई, बेरोजगारी जैसे जरूरी मुद्दों पर जनता की आवाज उठाने से रोकने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है, पर हम बिना डरे और झुके देश की जनता द्वारा सरकार से कड़े सवाल पूछने के कर्तव्य को निभाते रहेंगे।

Published: undefined

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा,

"ED उनकी

पुलिस उनकी

लाठी उनकी

गोली उनकी

दुष्प्रचार की

बोली उनकी

हमारे साथ है

संविधान

सत्य

साहस

संयम

और जनता।”

Published: undefined

कांग्रेस ने आगे कहा, “जासूसी करने वाली सरकार को सूचना के अधिकार के पैरोकारों से परेशानी होगी ही। ईडी का दुरुपयोग उसी परेशानी की उपज है।”

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: भरत तिवारी केस में सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई CBI जांच की मांग, याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा

  • ,
  • आसाराम को अंतरिम जमानत नहीं, पहले राज्य सरकार का जवाब, प्रभावशाली हैसियत को भी ध्यान में रखेगा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • 'BJP सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त', अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द