हालात

दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप! जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस-प्रशासन और फायर सर्विस के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, जांच चल रही है।

Published: 26 Apr 2023, 9:34 AM IST

डीसीपी साउथ ईस्ट, राजेश देव ने कहा कि स्कूल परिसर में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने से कोई खतरा नहीं है। स्थिति सामान्य है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्वाट टीम स्कूल की इमारतों को सेनेटाइज कर रही हैं।

Published: 26 Apr 2023, 9:34 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 26 Apr 2023, 9:34 AM IST