
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के बाद एक बार फिर पारा बढ़ने लगा और सोमवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
Published: undefined
आईएमडी के एक बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों में से नजफगढ़ में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नरेला में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दक्षिणी दिल्ली के आया नगर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री, रिज में 44.9 डिग्री और पालम में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published: undefined
राजधानी में सोमवार को सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 20 प्रतिशत से 39 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाने, कई स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ने, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined