हालात

राहत भरी खबर! दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 238 नए मामले, 4000 से नीचे पहुंची एक्टिव केस की संख्या

8 अप्रैल के बाद यह 1 दिन में कोरोना के कारण हुई मौतों का सबसे कम आंकड़ा है। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले अब 4 हजार के नीचे आ गया है। दिल्ली में अभी 3922 एक्टिव मरीज हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार पर लगातार ब्रेक लग रहा है। दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से काफी नीचे पहुंच गया है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 238 नए मामले सामने आए और इस दौरान 24 लोगों की मौत भी हुई है। आपको बता दें, 8 अप्रैल के बाद यह 1 दिन में कोरोना के कारण हुई मौतों का सबसे कम आंकड़ा है। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले अब 4 हजार के नीचे आ गया है। दिल्ली में अभी 3922 एक्टिव मरीज हैं।

दिल्ली में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,30,671 हो गया है और अब तक 24,772 लोगों की जान जा चुकी है। राजधानी में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 0.31% फीसदी पर आ गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः निशांत को सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर विवाद, नाराज जेडीयू ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: चार दिन में यूक्रेन का तीसरा हमला, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में केर्च पुल पर रेल यातायात ठप

  • ,
  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’