हालात

दिल्ली हिंसाः नताशा, देवांगना और आसिफ को बड़ी राहत, कड़कड़डूमा कोर्ट ने तुरंत रिहाई का दिया आदेश

दिल्ली हिंसा मामले के आरोपी नताशा नरवाल, आसिफ इकबाल और देवांगना कलिता को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल जाने के बाद भी अब तक रिहाई नहीं हुई थी। लेकिन अब दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तुरंत रिहा करने के आदेश दिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली हिंसा मामले के आरोपी नताशा नरवाल, आसिफ इकबाल और देवांगना कलिता को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल जाने के बाद भी अब तक रिहाई नहीं हुई थी। लेकिन अब दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तुरंत रिहा करने के आदेश दिए हैं।

कड़कड़डूमा कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि तीनों एक्टिविस्ट को तुरंत रिहा किया जाए। कोर्ट ने इनकी रिहाई के लिए रिलीज ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं। इस ऑर्डर को तिहाड़ जेल प्रशासन को ई-मेल द्वारा भेजा जाएगा, ताकि तीनों की तुरंत रिहाई हो सके।

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जमानत मिलने के बाद भी रिहा नहीं होने पर दिल्ली पुलिस पर उनके रिहाई में देरी करने के आरोप लग रहे थे। आरोपियों के वकीलों का कहना था कि दिल्ली पुलिस वेरिफिकेशन करने में जानबूझकर देरी की है, ताकि उनकी रिहाई में देरी हो।

दरअसल, बीते दिन सुनवाई के दौरान पुलिस ने तीनों का पता वेरिफाई करने के लिए तीन दिन का वक्त मंगा था। दिनभर की लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि वह तभी फैसला नहीं दे सकते हैं, ऐसे में गुरुवार सुबह का वक्त तय किया गया था। बता दें कि दिल्ली पुलिस पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुकी है। दिल्ली पुलिस ने तीनों को ज़मानत दिए जाने का विरोध किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवनः दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी और इम्तियाज अली ने बताया इंडस्ट्री का असल रिश्ता

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव लड़ने को लेकर आजम खान के तेवर तीखे, बोले- 'मुझे कौन रोक सकता है?

  • ,
  • PM मोदी बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं, क्या झोला उठाने का वक्त करीब दिखने लगा है?: कांग्रेस

  • ,
  • सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, शरद पवार को लेकर बोलीं- संन्यास नहीं लेंगे

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस