हालात

दिल्ली: विधानसभा में CAG रिपोर्ट को लेकर BJP और ‘आप’ के बीच तीखी नोकझोंक, MLA को बाहर निकालने का निर्देश

तनाव बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मार्शलों को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अनिल झा को "असंसदीय" भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया।

फाइल फोटो: दिल्ली विधानसभा
फाइल फोटो: दिल्ली विधानसभा 

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे पर कैग रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी ‘आप’ विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

तनाव बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मार्शलों को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अनिल झा को "असंसदीय" भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया।

अध्यक्ष के इस कार्रवाई पक आप विधायक गोपाल राय ने कहा, "यह बहुत ही निंदनीय कार्य था कि विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत में ही बीजेपी के दबाव में विधानसभा अध्यक्ष ने तानाशाही पूर्ण कार्रवाई की। आज आखिरी दिन है और सदन में हमारे सभी विधायक जा रहे हैं। हम सदन की चर्चा में हिस्सा लेंगे और अपना पक्ष रखेंगे।"

झा ने यह टिप्पणी उस समय की जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक अशोक गोयल ‘आप’ शासन में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर पिछली सरकार की आलोचना कर रहे थे।

बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने झा पर सदन में चर्चा की तुलना "रामलीला चल रही है" से कर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने झा से सदन से माफी मांगने को कहा। सदन में दोनों पक्षों के सदस्यों के एक साथ बोलने के कारण शोर-शराबा जारी रहा, तो गुप्ता ने मार्शलों से झा को बाहर निकालने को कहा।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म